मंदसौर: रिश्वत के आरोप से पलटे किसान, बोले- आक्रोश में लिया था विधायक हरदीप सिंह डंग का नाम ग्राम सालरिया गांव का मामला
29 जून सुबह सोशल मीडिया पर 28 जून शाम 4 बजे का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें किसान विधायक हरदीप सिंह डंग पर लगाए रिश्वत के आरोपों से पीछे हटते दिखे। किसानों ने कहा कि आक्रोश में विधायक का नाम ले लिया था, उन्होंने बताया कि विधायक ने गांव में चार बार डीपी बदलवाई और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत थे,