जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मोहला के पोषित आदिवासी गांव तालाखेड़ा का पहुंच मार्ग ओवरलोड खनिज वाहनों ने पूरी तरह जर्जर कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहला से पहले खनिज से भरे हाइवा और डंपर रोक दिए। ग्रामीणों का कहना था कि अब वे किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहन इस मार्ग से नहीं गुजरने देंगे क्योंकि लगातार बढ़ते दबाव से सड़क और खेत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।