कासगंज: हत्या के मामले में दोषी आरोपी को जिला न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
मंगलवार को जिला न्यायालय में एक आरोपी को सजा सुनाई गई है। दोषी आरोपी का नाम सुरेश चंद्र पुत्र कालीचरन। आरोपी गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिना का रहने वाला है। कोर्ट ने आरोपी को गंजडुंडवारा थाना पर दर्ज हत्या के मामले में दोषी माना है। दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर ₹10000 का जुर्माना भी लगाया गया है।