कुडू: कुडू नाइट्स प्रीमियर लीग में उतरेगी, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने कहा- कुडू के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Kuru, Lohardaga | Oct 31, 2025 जिले के नदिया मैदान में आगामी 3 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले लोहरदगा प्रीमियर लीग में कुडू प्रखंड से भाग लेने के लिए कुडू नाइट्स टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुडू प्रखंड के खेल मैदान में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।