विदिशा नगर: बाथरूम की टंकी बनी मौत का कारण, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
विदिशा जिले के नटेरन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है… जहां घर के बाथरूम में नहाते समय 13 वर्षीय किशोर की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नटेरन निवासी 13 वर्षीय महेंद्र रघुवंशी घर में बने बाथरूम में नहा रहा था। इसी दौरान बाथरूम में रखी बड़ी पानी की टंकी में वह अज्ञात कारणों के चलते डूब गया।