मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके के किदवई नगर में लगी भयंकर आग, पांच मासूम सहित एक महिला की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के किदवई नगर में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच मासूम बच्चों और एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।