झलवा इलाके में एक हॉकर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, रविवार संमय 4 बज कर 35 मिनट पर जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। दबंग युवकों ने हॉकर को गाली दी, मारपीट की और सिलेंडर का लगभग ₹1000 भी छीन लिया। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है ।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आश्वासन दिया है कि कार्यवाही की जाएगी।