गौरिहार: थाने पुखरा में तेज आंधी बनी काल पेड़ गिरने से 42 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत
गौरिहार थाना प्रभारी ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि गौरिहार थाना क्षेत्र के थाने पुखरा में बीती रात आंधी के दौरान एक पेड़ गिरने से प्रेमनारायण उर्फ बिल्ले राजपूत (42) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।