मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 1122 बोतल नेपाली देसी शराब और बीयर बरामद की। इन मामलों में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पहली कार्रवाई कमतौल गांव के पास हुई, जहां पुलिस ने 1050 बोतल नेपाली देसी शराब पकड़ी। तस्कर पुलिस को देखकर शराब की बोरियां छोड़कर भागने में सफल रहे। दूसरी कार्रवाई उमगांव नहर पुल के पास की गई।