मंझिआंव: वार्ड 4 के 10 घरों में अब तक नहीं पहुंची बिजली, सुमित्रा देवी ने उठाई आवाज़
मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, गढ़वा को पत्र भेजकर वार्ड नंबर 4 के पृथ्वी चक टोले में लगभग 10 घरों तक बिजली पहुंचाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक बिजली पहुंचाना है, लेकिन उक्त टोले के कई घर अब भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता से स्