नगर निकाय चुनाव क्रमशः चाईबासा और चक्रधरपुर को लेकर कांग्रेस का राजनैतिक मामले की समिति का बैठक कांग्रेस भवन , चाईबासा में जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में हुई । बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को इच्छुक उम्मीदवारों से बारी - बारी से समिति के सदस्यों द्वारा साक्षात्कार लिया गया।