बेल्थरा रोड: इब्राहिमपट्टी में पेड़ से लटककर संदिग्ध मौत पर उबाल, चार दिन बाद भी FIR न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा, किया चक्का जाम
बलिया: भीमपुरा थाना अंतर्गत इब्राहिमपट्टी गांव में विक्की पटेल का सगौन के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिलने के मामले में पुलिस की सुस्ती अब भारी पड़ती दिख रही है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र गुरुवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने नहर चौक इब्राहिमपट्टी को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ