जशपुर: सिंचाई सुविधा की मांग तेज, किसानों ने डेम और डायवर्सन बांध निर्माण की उठाई मांग
जशपुर जिले के बगीचा और मनोरा क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई सुविधा की मांग को लेकर प्रेसवार्ता कर शासन-प्रशासन से नदियों पर डायवर्सन बांध और डेम निर्माण की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश किसान आज भी पूरी तरह बारिश आधारित खेती पर निर्भर हैं, जिससे उन्हें हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने