बलरामपुर: भाजपा कार्यालय अटल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर 8 मार्च शनिवार 3 बजे तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा ने महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 20 महिलाओं को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ कौशिल्या गुप्ता, डॉ पम्मी पाण्डेय, मंजू तिवारी, साधना श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, रश्मि सिंह, साध्वी द्विवेदी आदि को सम्मानित किया गया।