दलौदा: नांदवेल के राजस्थान ढाबे पर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एसपी ने 2 आरक्षकों को निलंबित किया,वीडियो वायरल हुआ
मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के नांदवेल स्थित राजस्थान ढाबे पर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में एसपी विनोद कुमार मीणा ने आरक्षक दशरथ धनगर और धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है,9 जून रात हुई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं,