कुशलगढ़: पुरुषोत्तम मास समापन पर मंगलेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीपदान व सूर्य अर्घ्य संपन्न
पुरुषोत्तम मास के समापन अवसर पर मंगलवार सुबह 9 बजे, मंगलेश्वर महादेव तीर्थ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित कर, नदी तट पर विशेष आरती सम्पन्न हुई। वहीं सोमवार को अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर, मठ मंगलेश्वर तीर्थ में दीपदान के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। डूंगरा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, टीमेडा, बड़वास सहित