बाड़मेर में ‘महा-गजराज’ युद्धाभ्यास में वायुसेना का दमदार प्रदर्शन राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना ने ‘महा-गजराज’ अभियान के तहत हाईवे पर शानदार युद्धाभ्यास किया। तीन किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी आपातकालीन हवाई पट्टी पर सबसे पहले परिवहन विमान सी-295 ने ‘टच एंड गो’ किया। इसके बाद फाइटर जेट जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई ने लैंडिंग व टेकऑफ कर प्रदर्शन किया।