धनघटा: धनघटा चौराहे पर ड्रेसलैंड की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा चौराहे पर स्थित “ड्रेसलैंड” कपड़े की दुकान में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।