धोरैया थाना परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधि,पूजा समिति सदस्य ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया.शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देशों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया.