घनश्यामपुर: रिल बनाने का टशन पड़ा भारी! ओरिजनल पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर डांस, वायरल वीडियो के बाद महिला पहुंची जेल
दरभंगा के घनश्यामपुर में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डांस का वीडियो पोस्ट करना एक महिला को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में लाखो देवी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।