ऊंचाहार: गोकना घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेत में बोई फसल को नुकसान की आशंका
ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेत में बोई फसल पर असर दिखाई दिया है।आपको बता दें कि बड़े पैमाने पर गोकना घाट के दूसरे छोर पर रेत में किसानों द्वारा सब्जी, तरबूज ,खरबूजा आदि की फसल बोई जाती है।जिसकी मंडियों में बिक्री होती है और किसानों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव रहता है।लेकिन जलस्तर बढ़ने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।