ग्वालियर गिर्द: 2.90 करोड़ रुपए खर्च कर विशेष पेंटिंग कराएगा रेलवे, ग्वालियर-झांसी रेलखंड के 130 पुलों की होगी मरम्मत
मानसून के आगमन से पहले रेलवे ने ग्वालियर-झांसी रेलखंड पर स्थित पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।बारिश की नमी और जंग से बचाव के लिए रेलवे करीब 2.90 करोड़ रुपए खर्च करेगा।इस रेलखंड के 130 से अधिक पुलों की विशेष पेंटिंग कराई जाएगी,जिससे पुलों की मजबूती और उम्र दोनों बढ़ेगी।रेलवे ने इस पूरे काम को 1 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है