लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र स्थित देवती गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।