खुरई: खिमलासा बीना रोड पर दो बाइक सवारों को बाइक ने टक्कर मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल, खुरई अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Nov 30, 2024 शुक्रवार रात लगभग 9 बजे खिमलासा बीना रोड पर लौट कर घर वापिस जा रहे दो बाइक सवारों को सामने से आ रही बाइक सवारों ने मारी टक्टर। दोनों बाइक सवार गंभीर खुरई अस्पताल में कराया गया भर्ती। घायल लाल कुमार अहिरवार ने बताया कि वह बीना रोड पर नर्सरी के पास रहकर ईट भट्ठा लगाने का काम करते हैं। रात में लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं।