मेदिनीनगर (डालटनगंज): नेशनल हाइवे पर गाड़ी गांव में स्कॉर्पियो और बुलेट की टक्कर, पलामू सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौत
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गई, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है।