नूरसराय: मोहर्रम को लेकर नूरसराय में फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं अंचल अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि 8:30 के करीब फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नूरसराय बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के अंधना, रसलपुर, जमुनापुर, अजयपुर समेत विभिन्न गांवों और संवेदनशील स्थानों पर किया गया। इस