बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में नगर में आगामी त्यौहारों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया।जहां टीआई विकास यादव ने स्थानीय व्यापारियों की समस्या को जाना और जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया।यादव ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है।यदि आपको कोई भी समस्या हो तो तुरंत हमें संपर्क करें हम सदैव आपके साथ हैं।