रहटगांव: वनांचल के राजाबरारी में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, महिलाओं-बालिकाओं और ग्रामीणों को किया जागरूक।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक्स" साइबर जागरूकता अभियान के तहत वनांचल क्षेत्र के ग्राम राजाबरारी में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज 5 जुलाई शाम 5 बजे कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय, महिलाओं, बालिकाओं और विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।