बिजनौर: मंडावली में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूर को मारी टक्कर, मजदूर की दर्दनाक मौत
Bijnor, Bijnor | Nov 22, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे मंडावली थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क किनारे बैठे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।