नौरोजाबाद: 16 वर्षीय बालिका की करकेली अप लाइन रेलवे ट्रैक में ट्रेन से रनओवर होने से हुई मौत के मामले में मर्ग कायम
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत करकेली अप लाइन रेलवे लाइन 955/21 में 16 वर्षीय बालिका की ट्रेन से रन ओवर होने से हुई मौत के मामले में विनोद सिंह की सूचना उपरांत सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग क्रमांक 36/24 कायम किया गया। पूरे मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक 107 संतोष मार्को के द्वारा की जा रही है।