लक्ष्मीपुर: मटिया पंचायत भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का शिलान्यास किया गया
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मटिया पंचायत भवन में मंगलवार को 6 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया महामनी देवी ने फीता काटकर शिलान्यास किया।