गिरिडीह: मंगरोडीह पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार, महिलाओं से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील।
राज्य सरकार द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को 10 बजे मंगरोडीह पंचायत भवन में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।