सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर में स्थित नगर पालिका के कचरा प्रसंस्करण केंद्र में आज 22 अप्रैल दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।