उरई: मैकेनिक नगर में एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, 10 लाख रुपये के जेवर व नकदी किए चोरी
Orai, Jalaun | Apr 20, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के मैकेनिक नगर में एक घर में कुछ अज्ञात चोर घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोर घर के पीछे खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और घर में रखे लगभग 10 लख रुपये के सोने चांदी के जेवर पर नकदी चोरी करके मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।