राजगढ़: राजगढ़ जिले में गेहूं खरीदी घोटाले में 8 कर्मचारियों पर की गई FIR चार पटवारी निलंबित
राजगढ़ जिले में समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी घोटाले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही चार पटवारियों को भी निलंबित किया गया है। जबकि चार तहसीलदारों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत सिंह ने शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि इस घोटाले में किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।