पीपलदा: इटावा क्षेत्र में अवैध खननकर्ताओ के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप सैकड़ो टन रेती जप्त
Pipalda, Kota | Jan 18, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ पुलिस,प्रशासन ,खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने यहाँ सैकड़ो टन बजरी को जप्त किया है।गुरुवार को किशनवास गांव में 120 टन काली बजरी जप्त की गई।वही खातोली क्षेत्र मे ग्राम फरेरा में 150 टन खनिज गिट्टी जप्त किया गया।उपखंड अधिकारी नीता वसीटा,तहसीलदार रामकिशोर मीणा व इटावा ,खातोली पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है।