मिश्रिख: संदना इलाके में जंगली सियार ने मासूम बच्ची पर किया जानलेवा हमला, बचाने गए मां-बाप को भी नोच-नोच कर किया जख्मी
जनपद के सन्दना इलाके में जंगली सियार ने मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के प्रयास में सियार ने मां को भी नोच नोच कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था पत्नी और बच्ची की चीज सुनकर मौके पर पिता भी पहुंचा जिसके पास सियार ने पिता को भी जख्मी कर दिया अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है।