सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चाकू के साथ घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में हाल ही में गार्ड पर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 9 बजे चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया।बीएमसी चौकी के प्रधान आरक्षक सोनू जाटव एवं कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने संदिग्ध लगने पर युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।