सिवनी: कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, 20 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Seoni, Seoni | Jun 7, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने सीआईआर पोर्टल और लिखित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 20 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को करीब 4 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस की सराहना की। पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा।