कलेर: चौथी सोमवारी पर मधुश्रवा मलमास मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सेल्फी लेने पर प्रतिबंध
Kaler, Arwal | Jun 8, 2026 ऐतिहासिक मधुश्रवा मलमास मेला की चौथी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित दर्शन के लिए मेला मार्ग पर चार स्थायी और दो अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। 14 दंडाधिकारी एवं 44 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर एवं मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और दो कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही