रावतभाटा: रावतभाटा में एकलिंगपुरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल कोटा रेफर
विजय सिंह ने सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। मृतक मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ ।