समस्तीपुर: मरम्मत के लिए बंद हुई समस्तीपुर की लाइफलाइन, ओवरब्रिज बंद होने से बदला शहर का ट्रैफिक रूट
समस्तीपुर शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के साथ ही सोमवार से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल बंद होने का असर पहले ही दिन शहर की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता के कारण कहीं भी लंबे समय तक जाम की स्थिति नहीं बनी।