वासिलपुर में भाजपा के जिला मंत्री नीतीश पासवान के नेतृत्व में नवनिर्वाचित विधायक मनोज शर्मा का शानदार अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने श्री शर्मा को साफा बांधकर, माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।समारोह में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।