गिरिडीह: खुखरा के नौकनिया में कुएँ में गिरने से महिला की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया
खुखरा थाना क्षेत्र के नौकनिया में मंगलवार क़ो एक महिला की मौत कुआँ मे गिरने से हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करीब 2 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।महिला की पहचान सहदेव टुडू की पत्नी ढेना कुमारी के रूप मे की गई। मामले की सूचना मिलते ही खुखरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।