संग्रामपुर: बेलहरनी नदी में कचरा फेंकने से प्रदूषण बढ़ा, ग्रामीणों में आक्रोश
संग्रामपुर नगर पंचायत द्वारा कचरे का निष्पादन सही तरीके से नहीं किए जाने के कारण बेलहरनी नदी में लगातार कचरा फेंका जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण गंभीर रूप लेता जा रहा है। नदी का पानी दूषित हो गया है, जिसका असर सीधे तौर पर आसपास के ग्रामीणों और उनके मवेशियों पर पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से कई मवेशी बीमार हो रहे हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता