शामली: शामली में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
Shamli, Shamli | May 24, 2026 रविवार की शाम 6:00 मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कैराना रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।