झांसी: सड़क पर बह रहा सरकारी नाले का गंदा पानी, पुलिस लाइन के लोग परेशान, नगर निगम बेखबर #jansamasya
Jhansi, Jhansi | May 16, 2025 झांसी के वार्ड नंबर 55 नवाबाद थाने के सामने पुलिस लाइन में जाने वाली सड़क में जलजमाव, नाले से बहता गंदा पानी व कचरे से आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, आने-जाने वाले लोगो को भी खासी परेशान हैं। इससे बेखबर नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वार्ड नंबर 55 के पुलिस लाइन जाने वाले इस मार्ग में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थिति नारकीय हो गई है।