बख्तियारपुर: बख्तियारपुर फोरलेन के समीप मौत को दावत दे रहा है गड्ढा,कई हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
बख्तियारपुर फोरलेन चौक से एसएच-106 को जोड़ने वाली सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से करीब 20 मीटर नीचे राघोपुर मार्ग पर स्थित इस गड्ढे के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला