हैदरगढ़: मनोधरपुर गांव में वन विभाग की सूचना पर पहुंची मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने घायल मोर की जान बचाई
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने एक घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे त्रिवेदीगंज के मनोधरपुर गांव में एक मोर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। वन विभाग से सूचना मिलने के बाद हैदरगढ़ की MVU टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मोर के पंख और पैर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वह उड़ने और चलने में असमर्थ था।