पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है। जिसको लेकर सम्राट चौधरी ने उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लिए पूरे देश की मां और बहन परिवार है।